स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। छात्र-छात्राओं की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा संचालित "मिशन: सेफ फ्यूचर" अभियान के तहत 8 एवं 9 जुलाई 2026 को जनपद में नियमों के विरुद्ध संचालित स्कूली वाहनों के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया गया।
अभियान का नेतृत्व एआरटीओ (प्रवर्तन प्रथम दल) सर्वेश कुमार सिंह, एआरटीओ (प्रवर्तन द्वितीय दल) हरिओम तथा पीटीओ आर.पी. गौतम ने किया।
अभियान के दौरान 8 जुलाई को 11 स्कूली वाहनों के चालान किए गए तथा 4 वाहनों को सीज किया गया। वहीं 9 जुलाई को 18 वाहनों के चालान कर 7 वाहनों को विभिन्न धाराओं में निरुद्ध (सीज) किया गया।
परिवहन विभाग ने जनपद के सभी स्कूलों के प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है कि छात्र-छात्राओं का परिवहन केवल निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित वाहनों से ही कराया जाए। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) ने कहा कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments