स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र में वर्ष 2025 में हुई मारपीट के बाद युवक की मौत के मामले में न्यायालय के आदेश पर थाना सदर बाजार पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुड्डू सिंह यादव पुत्र स्व. लालाराम, निवासी मोहल्ला बहादुरपुरा ने न्यायालय में धारा 173(4) बीएनएसएस के तहत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर आरोप लगाया कि 20 अक्टूबर 2025 की रात करीब 10:30 बजे उनके बड़े भाई नन्हें घर से टहलने निकले थे। आरोप है कि पहले से घात लगाए बैठे जमकू, ठाकुर, पार्वती और अभिषेक सहित नामजद आरोपियों ने रंजिश के चलते उनके भाई के साथ मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए।
तहरीर के अनुसार आरोपियों ने घायल नन्हें को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका पता गलत दर्ज कराया गया। बाद में परिजनों को सूचना मिलने पर नन्हें मृत अवस्था में मिले। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उनके भाई की हत्या की गई।
वादी ने बताया कि घटना के संबंध में थाना सदर बाजार तथा बाद में पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर को भी शिकायत दी गई, लेकिन कार्रवाई न होने पर न्यायालय की शरण ली।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर थाना सदर बाजार पुलिस ने मु0अ0सं0 56/2026 में धारा 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना निरीक्षक विनोद कुमार यादव को सौंपी गई है। पुलिस ने बताया कि प्रकरण की जांच जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments