Breaking News

सहयोग संस्था ने ग्राम रक्सा में किया पौधारोपण, 1100 पौधे लगाने का लिया संकल्प

 

✍️ स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश

शाहजहाँपुर। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प के साथ जनपद की चर्चित समाजसेवी संस्था सहयोग ने सोमवार को सिंधौली ब्लॉक की ग्राम पंचायत रक्सा स्थित पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। संस्था के पदाधिकारियों ने विद्यालय के शिक्षकों एवं बच्चों के साथ मिलकर विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के प्रभारी डॉ. पुनीत मनीषी ने कहा कि संस्था केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि जनपदवासियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए व्यापक अभियान भी चलाएगी।

संस्था के संस्थापक अनिल गुप्ता प्रधान एवं शाहनवाज खां एडवोकेट ने बताया कि अगला कार्यक्रम ग्राम पंचायत भटपुरा रसूलपुर में आयोजित किया जाएगा, जहां जेपी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों के साथ मिलकर 1100 पौधों का रोपण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संस्था वृक्षारोपण को जनआंदोलन का रूप देने के लिए गांव-गांव जागरूकता रैलियां भी निकालेगी।

कार्यक्रम में संस्था की अध्यक्ष स्तुति गुप्ता, विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपेंद्र सिंह, प्राचार्य रेखा भारती, सोनम वर्मा, इदरीश अली, डॉ. रूपेंद्र जीत सिंह, अतुल कुमार शुक्ला, उपेंद्र कुमार तिवारी, डॉ. प्रदीप कुमार, लड्डन अली, श्रीकांत दीक्षित, शबाब सहित विद्यालय परिवार एवं सहयोग संस्था के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सच की आवाज वेब न्यूज़
डिजिटल भारत की नई आवाज

Post a Comment

0 Comments