Breaking News

शाहजहाँपुर में ड्रंकन ड्राइविंग व ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर बड़ी कार्रवाई, 1,843 वाहनों के चालान

 

✍️ स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्र

शराब पीकर वाहन चलाने, मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न के खिलाफ चला विशेष अभियान

शाहजहाँपुर। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से शाहजहाँपुर यातायात पुलिस एवं थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से ड्रंकन ड्राइविंग, मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की।

पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) देवेंद्र कुमार तथा क्षेत्राधिकारी यातायात शुभम वर्मा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक यातायात बच्चू सिंह के नेतृत्व में यह अभियान 11 एवं 12 जुलाई 2026 की रात्रि 8 बजे से 11 बजे तक चलाया गया।

अभियान के दौरान मदनापुर, सिंधौली, खुटार और पुवायां क्षेत्र के टोल प्लाजा सहित प्रमुख स्थानों पर सघन वाहन चेकिंग की गई। वाहन चालकों को शराब पीकर वाहन चलाने के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया गया तथा हेलमेट, सीट बेल्ट और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई।

विशेष अभियान में हुई कार्रवाई

  • 🍺 ड्रंकन ड्राइविंग : 34 चालान
  • 🔊 प्रेशर हॉर्न/हूटर : 58 चालान
  • 🏍️ मॉडिफाइड साइलेंसर : 2 चालान
  • 🚗 ओवरस्पीडिंग : 153 चालान
  • 👥 तीन सवारी : 66 चालान
  • 🪖 बिना हेलमेट : 993 चालान
  • 📋 अन्य यातायात नियम उल्लंघन : 537 चालान

➡️ कुल 1,843 वाहनों के चालान मोटर वाहन अधिनियम के तहत किए गए।

यातायात पुलिस ने नगर के प्रमुख चौराहों एवं तिराहों पर जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को सुरक्षित यातायात के प्रति भी प्रेरित किया। पुलिस का कहना है कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

सच की आवाज वेब न्यूज़
डिजिटल भारत की नई आवाज

Post a Comment

0 Comments