Breaking News

चोरी की बाइक खरीद-बिक्री करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 शातिर गिरफ्तार, 7 मोटरसाइकिलें बरामद

 

✍️ स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश

मिर्जापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की बाइक बेचने की फिराक में दबोचे गए आरोपी

शाहजहाँपुर। थाना मिर्जापुर पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिलों की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सात चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी जलालाबाद के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मिर्जापुर पुलिस को यह सफलता मिली।

पुलिस के अनुसार, 13 जुलाई 2026 को गश्त और वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बहरिया स्थित सरकारी स्कूल मोड़ पर तीन व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिलें बेचने की फिराक में खड़े हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त

  • शादाब पुत्र शमशाद, निवासी ग्राम बहरिया
  • शवाब पुत्र शमशाद, निवासी ग्राम बहरिया
  • शिवम पुत्र जितेंद्र यादव, निवासी ग्राम भरतापुर

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से स्प्लेंडर, सुपर स्प्लेंडर, हीरो एचएफ डीलक्स, हीरो होंडा और यामाहा एफजेड सहित कुल 7 मोटरसाइकिलें बरामद कीं। कई वाहनों की नंबर प्लेट गायब या बदली हुई मिली।

पूछताछ में अभियुक्तों ने पुलिस को बताया कि वे कलान क्षेत्र के एक व्यक्ति से चोरी की मोटरसाइकिलें कम कीमत पर खरीदते थे, फिर उनकी मरम्मत कर नंबर प्लेट बदलकर अधिक कीमत में बेच देते थे। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी के वाहनों के स्रोत का पता लगाने में जुटी है।

मामले में थाना मिर्जापुर पर मु0अ0सं0 148/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

  • वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुनील कुमार
  • उपनिरीक्षक बंटी कुमार
  • मुख्य आरक्षी धर्मेंद्र सिंह
  • मुख्य आरक्षी मो. इस्माइल
  • मुख्य आरक्षी संतोष कुमार

सच की आवाज वेब न्यूज़
डिजिटल भारत की नई आवाज

Post a Comment

0 Comments