Breaking News

शाहजहाँपुर में 12 जुलाई तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) लखनऊ द्वारा जनपद शाहजहाँपुर के लिए 10 जुलाई 2026 सुबह 8:30 बजे से 12 जुलाई 2026 सुबह 8:30 बजे तक भारी वर्षा, मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क रहने और सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

मौसम विभाग के अनुसार इस अवधि में जनपद के कई स्थानों पर भारी से अत्यधिक वर्षा, तेज गर्जना और बिजली गिरने की संभावना है। ऐसे में अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है।

प्रशासन की महत्वपूर्ण सलाह

  • सुरक्षित एवं पक्के भवनों के अंदर रहें।
  • जलमग्न पुल, सड़क और नालों को पार करने का प्रयास न करें।
  • बिजली कड़कने के दौरान विद्युत उपकरणों का उपयोग बंद कर प्लग निकाल दें।
  • खुले मैदान, पेड़ों और ऊंचे स्थानों पर जाने से बचें।
  • वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें।
  • नदियों, तालाबों और अन्य जलाशयों के किनारे जाने से बचें।

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने लोगों से अपील की है कि मौसम संबंधी ताज़ा जानकारी पर नजर रखें और किसी भी आपात स्थिति में जिला प्रशासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें। प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को भी अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं, ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य किया जा सके।

Post a Comment

0 Comments