स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर, 10 जुलाई। जनपद में स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मिशन 'सेफ फ्यूचर' अभियान के तहत उप सम्भागीय परिवहन कार्यालय द्वारा विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन कर संचालित हो रहे स्कूली वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई।
सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) के निर्देशन में एआरटीओ (प्रवर्तन प्रथम दल) सर्वेश कुमार सिंह, एआरटीओ (प्रवर्तन द्वितीय दल) हरिओम एवं पीटीओ आर.पी. गौतम ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान में यातायात निरीक्षक बच्चू सिंह एवं यातायात उपनिरीक्षक विनय कुमार पाण्डेय भी मौजूद रहे।
चेकिंग के दौरान 14 स्कूली वाहनों का चालान किया गया, जबकि 6 वाहनों को विभिन्न थानों में निरुद्ध (सीज) किया गया।
परिवहन विभाग ने जनपद के सभी स्कूल प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि छात्र-छात्राओं का परिवहन केवल शासन द्वारा निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप संचालित वाहनों से ही कराया जाए। नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूल वाहनों के विरुद्ध भविष्य में भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments