स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद अयोध्या में ₹432 करोड़ से अधिक लागत की 217 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अयोध्या सहित पूरे उत्तर प्रदेश में आधारभूत संरचना और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ा रही है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति-पत्र, प्रतीकात्मक चेक, आवास की चाबी एवं आयुष्मान कार्ड वितरित किए। उन्होंने लाभार्थियों से संवाद कर सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता दोहराई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन विकास परियोजनाओं के पूर्ण होने से जनपद में सड़क, पेयजल, नागरिक सुविधाओं और आधारभूत ढांचे को नई मजबूती मिलेगी तथा आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार विकास और जनकल्याण के संकल्प के साथ कार्य कर रही है तथा प्रदेश के प्रत्येक जिले में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। अयोध्या में शुरू की गई ये परियोजनाएं जनपद के समग्र विकास को नई दिशा देने के साथ-साथ नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments