स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर, 10 जुलाई। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत शुक्रवार को रामलीला मैदान, आदर्श इंटर कॉलेज निगोही में भव्य सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 171 नवयुगलों का विधि-विधान से विवाह संपन्न कराया गया।
समारोह की मुख्य अतिथि तिलहर विधायक श्रीमती सलोना कुशवाहा रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष के.सी. मिश्रा, क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष निगोही एवं तिलहर, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.), जिला विकास अधिकारी, उपजिलाधिकारी तिलहर, खंड विकास अधिकारी, नगर निकायों के अधिकारी तथा अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद एवं सफल दाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन श्री इन्दु अजनवी ने किया।
सामूहिक विवाह कार्यक्रम के सफल आयोजन में खंड विकास अधिकारी निगोही, सिंधौली एवं तिलहर, नगर पंचायत निगोही, नगर पालिका परिषद तिलहर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ-साथ जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय के प्रधान सहायक नरेन्द्र देव, वरिष्ठ सहायक तुषार, राघवेन्द्र मोहन शर्मा, सहायक विकास अधिकारी (समाज कल्याण) सहित अन्य कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम के अंत में जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार शर्मा ने सभी अतिथियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना को समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए अत्यंत लाभकारी बताया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments