अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) के पर्यवेक्षण में जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी शिकायतकर्ताओं के घर और घटनास्थल पर पहुंचकर शिकायतों का समाधान कर रहे हैं।
विशेष अभियान के तहत प्रत्येक क्षेत्राधिकारी प्रतिदिन अपने सर्किल में कम से कम एक स्थान तथा प्रत्येक थाना प्रभारी दो स्थानों पर जाकर शिकायतों का स्थलीय निस्तारण कर रहे हैं।
पुलिस विभाग का कहना है कि इस पहल से शिकायतकर्ताओं को बार-बार थाने या पुलिस कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। पुलिस स्वयं मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों का फीडबैक लेकर शिकायतों का निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित कर रही है।
शाहजहाँपुर पुलिस ने आमजन को भरोसा दिलाया है कि जनशिकायतों के समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण के लिए यह विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments