स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत शुक्रवार को राजकीय पॉलीटेक्निक ददरौल में भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 180 नवयुगलों का वैदिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह संपन्न कराया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ददरौल विधायक अरविंद कुमार सिंह रहे। उनके साथ क्षेत्र पंचायत ददरौल, मदनापुर एवं कांट के अध्यक्ष, संबंधित खंड विकास अधिकारी, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी तथा विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने नवविवाहित जोड़ों को सुखद एवं समृद्ध दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम का सफल संचालन श्री इन्दु अजनवी ने किया। आयोजन को सफल बनाने में भावलखेड़ा, ददरौल, कांट एवं मदनापुर के खंड विकास अधिकारियों, नगर पंचायत बंडा एवं खुटार के अधिकारियों-कर्मचारियों तथा जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय के प्रधान सहायक नरेन्द्र देव, वरिष्ठ सहायक तुषार, सहायक विकास अधिकारी राघवेन्द्र मोहन शर्मा, संजीव कुमार, रणवीर सिंह सहित विभागीय कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम के अंत में जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार शर्मा ने सभी अतिथियों, अधिकारियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments