स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। वृहत वृक्षारोपण अभियान-2026 के सफल आयोजन को लेकर नगर निगम सभागार में महापौर अर्चना वर्मा एवं नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी की उपस्थिति में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्षदों, नगर निगम अधिकारियों एवं संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
बैठक में शासन की मंशा के अनुरूप शहर के विभिन्न स्थानों पर व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाने की रूपरेखा पर चर्चा की गई। नगर निगम द्वारा 12 जुलाई 2026 को ककरा काकर कुंड सहित अन्य चयनित स्थलों पर वृहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
महापौर ने सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से अपने-अपने वार्डों में कम से कम पांच-पांच पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल एवं संरक्षण सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता से ही शाहजहाँपुर को स्वच्छ, हरित एवं प्रदूषणमुक्त शहर बनाया जा सकता है।
बैठक में आम नागरिकों से भी अपील की गई कि वे 12 जुलाई को सुबह 7 बजे आयोजित वृहत वृक्षारोपण अभियान में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत पौधारोपण करें और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लें।
बैठक में नगर निगम के अधिकारी, उद्यान एवं जल विभाग के प्रतिनिधि तथा अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments