✍️ स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश
शाहजहाँपुर। थाना कांट पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कांट पुलिस को यह सफलता मिली।
पुलिस के अनुसार, 11 जून 2026 को पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर थाना कांट में मुकदमा संख्या 276/2026 दर्ज किया गया था। प्रारंभिक जांच में नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला दर्ज हुआ था। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर धारा 87, 64(1) बीएनएस तथा 3/4(1) पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गईं।
पुलिस ने 13 जुलाई 2026 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम कुर्रिया कलां से शाहबाद (हरदोई) जाने वाले मार्ग से आरोपी भीम शंकर उर्फ छोटू तिवारी (20 वर्ष), निवासी ग्राम मोहब्बतपुर, थाना मल्लावां, जनपद हरदोई को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया गया।
सच की आवाज वेब न्यूज़
डिजिटल भारत की नई आवाज
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments