✍️ स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश
कलान पुलिस की कार्रवाई, पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में दर्ज है मुकदमा
शाहजहाँपुर। थाना कलान पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को उदियवारा मोड़ से करीब 11:10 बजे पकड़ा।
पुलिस के अनुसार 24 मई 2026 को पीड़िता के पिता की तहरीर पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना और पीड़िता के बयान के आधार पर मामले में धारा 64(2) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई। जांच के दौरान हिमांशु सैनी पुत्र मनोज कुमार सिंह, निवासी ग्राम आल्दी, थाना कांधला, जनपद शामली का नाम प्रकाश में आया।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने 12 जुलाई को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के विरुद्ध धारा 137(2)/64(2) बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में महिला उपनिरीक्षक काजल पंवार, कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार और रिक्रूट कांस्टेबल अविराजा शामिल रहे।
सच की आवाज वेब न्यूज़
डिजिटल भारत की नई आवाज
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments