✍️ स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों से ‘वृक्षारोपण महायज्ञ-2026’ में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने का आह्वान किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वृक्षारोपण महायज्ञ आज सायंकाल तक चलेगा। प्रदेशवासी जहां कहीं भी हों, अपने पूर्वजों की स्मृति को जीवंत बनाए रखने के लिए एक पेड़ अवश्य लगाएं और उसकी सुरक्षा का संकल्प लें।
उन्होंने कहा, “धरती माता की आरोग्यता की रक्षा करेंगे, तो हम भी आरोग्यता को प्राप्त करेंगे।”
मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी का अभियान बनाने और अधिक से अधिक पौधरोपण करने की अपील की।
#एक_पेड़_माँ_के_नाम #PragatiBhiPrakritiBhi #GoGreen_UP
सच की आवाज वेब न्यूज़
डिजिटल भारत की नई आवाज
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments