✍️ स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश
बण्डा पुलिस ने घटना में प्रयुक्त अवैध 12 बोर तमंचा व खोखा कारतूस किया बरामद
शाहजहाँपुर। थाना बण्डा पुलिस ने फायरिंग और मारपीट की घटना का खुलासा करते हुए वांछित आरोपी आमीर खाँ उर्फ नन्हे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त अवैध 12 बोर तमंचा भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, 17 मई 2026 को ग्राम बौठा जमालपुर निवासी रामगुलाम ने इबरार खाँ और आमीर खाँ उर्फ नन्हे के खिलाफ फायरिंग एवं उनके भाई के साथ मारपीट करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में आरोपी इबरार खाँ को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
रविवार को मुखबिर की सूचना पर बण्डा पुलिस ने वांछित आरोपी आमीर खाँ उर्फ नन्हे को लालपुर-आजादपुर मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी की निशानदेही पर एक खंडहर से घटना में प्रयुक्त अवैध 12 बोर तमंचा बरामद हुआ, जिसकी नाल में खोखा कारतूस फंसा था।
बरामदगी के आधार पर मुकदमे में आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं की बढ़ोत्तरी की गई है। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक जयचन्द गिरी, कांस्टेबल सचिन मिश्रा और सुमित कुमार शामिल रहे।
सच की आवाज वेब न्यूज़
डिजिटल भारत की नई आवाज
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments