✍️ स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश
शाहजहाँपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के ‘वृक्षारोपण महायज्ञ-2026’ एवं ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत रविवार को विकास खंड भावलखेड़ा स्थित कम्पोजिट विद्यालय अटसलिया में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रमुख सचिव, सचिवालय प्रशासन एवं भाषा विभाग मनीष चौहान ने दीप प्रज्वलित एवं पौधरोपण कर किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षक, छात्र-छात्राएं और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
अभियान के तहत विभिन्न प्रजातियों के छायादार, फलदार एवं पर्यावरणीय दृष्टि से उपयोगी पौधे लगाए गए। अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और नागरिकों ने पौधरोपण कर उनके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन, जैव विविधता और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का आधार हैं। वृक्षारोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण भी सामूहिक जिम्मेदारी है।
अधिकारियों ने नागरिकों से ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को जन-आंदोलन बनाने तथा अपने घर, विद्यालय, कार्यालय और आसपास के क्षेत्रों में अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल करने की अपील की।
कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और हरित उत्तर प्रदेश के निर्माण का संदेश दिया गया।
सच की आवाज वेब न्यूज़
डिजिटल भारत की नई आवाज
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments