✍️ स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश
शाहजहाँपुर। थाना रोजा पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के मामले का 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रोजा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, 12 जुलाई 2026 को पीड़िता की तहरीर पर थाना रोजा में मुकदमा संख्या 316/2026 धारा 69 एवं 351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। आरोप था कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना रोजा पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। मुखबिर की सूचना पर 13 जुलाई 2026 को दोपहर 3:35 बजे अटसलिया पुल के नीचे से आरोपी महताब पुत्र कल्लू (27 वर्ष), निवासी ग्राम गोरारायपुर, थाना सिंधौली, जनपद शाहजहाँपुर को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
सच की आवाज वेब न्यूज़
डिजिटल भारत की नई आवाज
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments