✍️ ब्यूरो चीफ प्रमोद मिश्रा, बलरामपुर
स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर करेंगी जागरूक, स्वास्थ्यकर्मियों को दिलाई गई शपथ
बलरामपुर। जनपद में संचारी रोगों की रोकथाम और आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के तहत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने किया। इस दौरान विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों, आशा कार्यकर्ताओं, एएनएम और सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को दस्तक अभियान की शपथ दिलाई गई।
सीएमओ ने कहा कि संचारी रोगों की रोकथाम के लिए जनसहभागिता, स्वच्छता और समय पर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेना बेहद आवश्यक है। दस्तक अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर लोगों को स्वच्छता, सुरक्षित पेयजल, मच्छरों के प्रजनन स्थलों को नष्ट करने तथा बुखार और डायरिया जैसे लक्षण दिखाई देने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने के लिए जागरूक करेंगी।
उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों से अभियान को गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ संचालित करने का आह्वान करते हुए कहा कि जनजागरूकता संचारी रोगों की रोकथाम का प्रभावी माध्यम है।
इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार शुक्ला, डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव, डॉ. मीनाक्षी चौधरी, डॉ. अनिल कुमार चौधरी, डॉ. बी.पी. सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी राजेश पाण्डेय, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने संचारी रोगों की रोकथाम और प्रत्येक पात्र परिवार तक स्वास्थ्य विभाग का संदेश पहुंचाने का संकल्प लिया।
सच की आवाज वेब न्यूज़
डिजिटल भारत की नई आवाज
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments