स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर, 07 जुलाई 2026। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में आयोजित साप्ताहिक काउंसलिंग के दौरान 28 प्रकरणों की सुनवाई की गई। प्रभावी काउंसलिंग एवं आपसी समझाइश के बाद 02 दंपत्तियों ने आपसी मतभेद भुलाकर साथ रहने पर सहमति जताई, जिसके बाद उन्हें सकुशल विदा किया गया।
पहला मामला थाना तिलहर क्षेत्र का था, जहां करीब एक वर्ष पूर्व विवाह हुआ था। आवेदिका सात माह की गर्भवती है और पिछले छह माह से मायके में रह रही थी। उसने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना एवं देवर द्वारा अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया। काउंसलिंग के दौरान पति ने पत्नी को सम्मानपूर्वक साथ रखने की बात कही। दोनों पक्षों की सहमति बनने पर समझौता कराया गया और दंपति को साथ भेजा गया।
दूसरा मामला थाना रोजा क्षेत्र का था। तीन वर्ष पूर्व विवाह करने वाले दंपति के बीच घरेलू विवाद के चलते पत्नी एक माह से मायके में रह रही थी। दोनों पक्षों की शिकायतें सुनने के बाद परिवार परामर्श केंद्र में विस्तृत बातचीत कराई गई, जिसके बाद दोनों ने आपसी मतभेद समाप्त कर साथ रहने का निर्णय लिया।
कार्यक्रम के दौरान प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र महिला उपनिरीक्षक मधु यादव, चंद्रकांता शर्मा, नेहा चौहान, शीतल चौहान, मोनिका कुमारी एवं रश्मि चौधरी सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
परिवार परामर्श केंद्र का उद्देश्य आपसी संवाद और समझाइश के माध्यम से पारिवारिक विवादों का शांतिपूर्ण समाधान कर परिवारों को टूटने से बचाना है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments