Breaking News

मौसम अलर्ट: अगले 3 घंटे बेहद अहम, 29 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

लखनऊ। सचेत ऐप के माध्यम से प्राप्त मौसम विभाग की ताज़ा सूचना के अनुसार अगले 3 घंटों में उत्तर प्रदेश के 29 जनपदों में 30-40 किमी/घंटा की तेज़ हवाएं, झोंकों के साथ 50 किमी/घंटा तक की रफ्तार, बिजली कड़कने तथा मध्यम से भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है। इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट

महोबा, हमीरपुर, जालौन, ललितपुर, झांसी, इटावा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, हाथरस, मथुरा, कासगंज, कानपुर देहात, औरैया, बाराबंकी, कन्नौज, हरदोई, फर्रुखाबाद, सीतापुर, बहराइच, शाहजहाँपुर, लखीमपुर खीरी, बरेली, पीलीभीत, अलीगढ़, बदायूं और संभल।

प्रशासन की अपील

  • खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें।
  • बिजली कड़कने के समय खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें।
  • वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें।
  • स्थानीय प्रशासन एवं मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

सावधानी ही सुरक्षा है। मौसम से जुड़ी ताज़ा जानकारी के लिए प्रशासनिक सूचनाओं पर नजर बनाए रखें।

Post a Comment

0 Comments