Breaking News

74वीं अन्तर्जनपदीय पुलिस फुटबॉल प्रतियोगिता-2026: पहले दिन बदायूँ, बरेली और रामपुर का दबदबा

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर, 13 जुलाई। 74वीं अन्तर्जनपदीय पुलिस फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 (बरेली जोन) के अंतर्गत सोमवार को जी.एफ. कॉलेज ग्राउंड में खेले गए मुकाबलों में बदायूँ, बरेली और रामपुर की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। प्रतियोगिता के पहले दिन पुरुष वर्ग के चार तथा महिला वर्ग का एक सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया।

पुरुष वर्ग के परिणाम

बदायूँ ने मुरादाबाद को 5-0 से हराया पहले मुकाबले में जनपद बदायूँ ने मुरादाबाद को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से पराजित किया। बदायूँ की ओर से कांस्टेबल सुमित, दिनेश, वंश, शिवम और सुबोध ने एक-एक गोल किया।

बरेली ने पीलीभीत को 1-0 से दी मात दूसरे मुकाबले में जनपद बरेली ने पीलीभीत को 1-0 से हराया। बरेली की ओर से हेड कांस्टेबल कपिल चौहान ने निर्णायक गोल किया।

रामपुर का शानदार प्रदर्शन तीसरे मुकाबले में जनपद रामपुर ने संभल को 4-0 से हराया। रामपुर के हेड कांस्टेबल नरेन्द्र ने अकेले चारों गोल कर शानदार प्रदर्शन किया।

चौथे मुकाबले में भी रामपुर का विजय अभियान जारी रहा। रामपुर ने बिजनौर को 2-0 से पराजित किया, जिसमें दोनों गोल हेड कांस्टेबल नरेन्द्र ने किए।

महिला वर्ग

बरेली ने बदायूँ को हराकर फाइनल में बनाई जगह महिला वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में जनपद बरेली ने बदायूँ को 2-0 से शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया। बरेली की ओर से महिला कांस्टेबल सुनीता और महिला कांस्टेबल रीनू ने एक-एक गोल किया।

प्रतियोगिता के रोमांचक मुकाबले आगामी दिनों में भी जारी रहेंगे, जिसमें बरेली जोन की विभिन्न जनपदों की पुलिस टीमें खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी।

Post a Comment

0 Comments