Breaking News

प्रयागराज मंडल की 3,194 विकास परियोजनाओं को मिली मंजूरी, 15 अगस्त तक शिलान्यास के निर्देश

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को प्रयागराज मंडल में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के निर्माणाधीन कार्यों एवं वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना की उच्चस्तरीय समीक्षा की।

बैठक में मुख्यमंत्री ने विधानसभावार प्राप्त विकास प्रस्तावों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सांसद एवं विधायक अपने-अपने क्षेत्रों की आवश्यकताओं के अनुसार विकास कार्यों की प्राथमिकता तय करें। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों के सुझाव एवं फीडबैक के आधार पर ही परियोजनाओं को अंतिम रूप दिया जाए।

मुख्यमंत्री ने प्रयागराज मंडल की 3,194 विकास परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान करते हुए निर्देश दिए कि 15 अगस्त 2026 तक सभी स्वीकृत परियोजनाओं का शिलान्यास कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी परियोजनाओं की निरंतर एवं प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए, ताकि प्रत्येक कार्य गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और निर्धारित समयसीमा में पूरा हो सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य विकास कार्यों को गति देकर जनता को बेहतर सड़क एवं आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है, जिससे प्रदेश के समग्र विकास को नई दिशा मिल सके।

Post a Comment

0 Comments