Breaking News

सहयोग संस्था ने पिपरौली में किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर। जनपद की समाजसेवी संस्था सहयोग द्वारा विकास खंड ददरौल की ग्राम पंचायत पिपरौली स्थित शिवराज सिंह शिक्षा केंद्र परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारियों ने बच्चों के साथ विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम में ग्राम के पूर्व प्रधान नत्थू लाल सक्सेना ने संस्था के सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया। पौधारोपण अभियान के प्रभारी डॉ. पुनीत मनीषी एवं सह-प्रभारी संगीता गुप्ता ने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि जनपदवासियों को पर्यावरण संरक्षण और पौधारोपण के प्रति जागरूक करना भी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक दायित्व है कि वह अधिक से अधिक पौधे लगाए और उनकी देखभाल भी करे।

संस्था की अध्यक्ष स्तुति गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष महेंद्र दुबे ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि पेड़ों की कमी के कारण वर्षा का संतुलन प्रभावित हो रहा है। यदि अधिक से अधिक वृक्ष लगाए जाएंगे तो पर्यावरण संतुलित होगा और वर्षा भी बेहतर होगी। उन्होंने बच्चों से पौधारोपण अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

संस्था के संस्थापक अनिल गुप्ता प्रधान एवं शाहनवाज खां एडवोकेट ने कहा कि सहयोग संस्था समाजहित के प्रत्येक कार्य में सक्रिय भूमिका निभाएगी और जहां भी समाज को सहयोग की आवश्यकता होगी, संस्था वहां पहुंचकर अपना दायित्व निभाएगी।

कार्यक्रम में सुमन गुप्ता, ममता यादव, विकास सक्सेना, राजवेंद्र सिंह 'राजा', सरदार हरजीत सिंह, नितिन मिश्रा, आरती मिश्रा, हरसिमरत कौर, अवनीश वर्मा, डॉ. कैलाश यादव तथा लघु उद्योग भारती के जिला अध्यक्ष नवनीत प्रकाश गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments