स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में जनपद में आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त जनशिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं निष्पक्ष निस्तारण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 07 जुलाई 2026 को शाहजहाँपुर पुलिस ने 39 शिकायतों का मौके पर पहुंचकर सफल निस्तारण किया।
अभियान अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण में संचालित किया जा रहा है, जबकि इसके नोडल अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण को बनाया गया है।
विशेष अभियान के तहत जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी प्रतिदिन शिकायतकर्ताओं के घर या संबंधित स्थल पर पहुंचकर शिकायतों का निस्तारण कर रहे हैं। प्रत्येक क्षेत्राधिकारी अपने सर्किल में कम से कम एक तथा प्रत्येक थाना प्रभारी अपने क्षेत्र में दो स्थानों पर प्रतिदिन मौके पर जाकर शिकायतों का समाधान सुनिश्चित कर रहे हैं।
अभियान का उद्देश्य शिकायतकर्ताओं को बार-बार थाना या पुलिस कार्यालय के चक्कर लगाने से राहत देना है। पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण, दोनों पक्षों से वार्ता और फीडबैक लेकर शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण समाधान कर रही है।
शाहजहाँपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनशिकायतों के समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी निस्तारण के लिए यह विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि आमजन को बेहतर पुलिस सेवा और त्वरित न्याय मिल सके।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments