ब्यूरो रिपोर्ट रिज़वान अली, लखनऊ ✍️
लखनऊ। थाना बीबीडी पुलिस ने अपहरण एवं फिरौती के एक सनसनीखेज मामले का महज दो घंटे के भीतर खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अपहृत दोनों युवकों को सकुशल मुक्त कराते हुए आरोपियों के कब्जे से छुड़ा लिया।
पुलिस के अनुसार 06 जुलाई 2026 को बस्ती जनपद निवासी राम सुरेश चौधरी ने थाना बीबीडी में सूचना दी कि उनके पुत्र निर्भय वर्मा (21 वर्ष) तथा उसके साथी अभिषेक वर्मा का अज्ञात लोगों ने अपहरण कर लिया है। आरोपियों ने दोनों युवकों के मोबाइल फोन के माध्यम से ₹20,000 ऑनलाइन ट्रांसफर भी करा लिए।
घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना बीबीडी पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर प्रभारी निरीक्षक राम सिंह के नेतृत्व में कई पुलिस टीमों का गठन किया गया। तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने धूनी वाटर पार्क के आसपास घेराबंदी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार आरोपियों ने दोनों युवकों का अपहरण कर उन्हें बंधक बनाया और दबाव डालकर उनके खातों से ₹20,000 ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए। त्वरित कार्रवाई के चलते पुलिस ने दोनों पीड़ितों को सुरक्षित बरामद कर लिया।
मामले में थाना बीबीडी पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चारों आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही उनके आपराधिक इतिहास की जानकारी अन्य जिलों से भी जुटाई जा रही है।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक राम सिंह, उपनिरीक्षक प्रमोद चौधरी, हेड कांस्टेबल हिमांशु कुमार राय, हेड कांस्टेबल रविशंकर सिंह तथा कांस्टेबल सूरज सिंह की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments