स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर, 9 जुलाई। स्वामी शुकदेवानन्द विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के प्रभावी संचालन एवं विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रमोद कुमार यादव को तीन वर्ष के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का अंशकालिक कार्यक्रम समन्वयक नियुक्त किया है।
यह नियुक्ति चयन समिति की संस्तुति एवं कुलपति प्रो. पुष्पेंद्र बहादुर सिंह की स्वीकृति के उपरांत जारी कार्यालय आदेश के अनुसार की गई है। उत्तर प्रदेश शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप डॉ. प्रमोद कुमार यादव कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
चयन समिति में भारत सरकार के राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्रीय निदेशक समरदीप सक्सेना तथा उत्तर प्रदेश सरकार की राज्य संपर्क अधिकारी प्रो. मंजू सिंह शामिल रहीं।
विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि डॉ. प्रमोद कुमार यादव की नियुक्ति से एनएसएस की गतिविधियों को नई गति मिलेगी तथा विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व, नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण की भावना को और अधिक मजबूती मिलेगी। उनके नेतृत्व में स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, मतदाता जागरूकता, स्वास्थ्य जागरूकता, ग्राम विकास और युवा नेतृत्व से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का प्रभावी संचालन किया जाएगा।
इस अवसर पर कुलपति प्रो. पुष्पेंद्र बहादुर सिंह, कुलसचिव वीरेंद्र कुमार मौर्य, प्रो. अनुराग अग्रवाल, प्रो. आलोक मिश्र, प्रो. आदित्य कुमार सिंह, प्रो. कमलेश गौतम, डॉ. आलोक कुमार सिंह सहित विश्वविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने डॉ. प्रमोद कुमार यादव को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ एवं बधाई दी।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments