स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए कृषि विभाग ने रबी सत्र 2026-27 को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। गेहूं, चना, मटर, मसूर, जौ, सरसों और अलसी सहित विभिन्न फसलों के निःशुल्क बीज मिनिकिट एवं सामान्य वितरण कार्यक्रम के तहत 50 प्रतिशत अनुदान पर बीज प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है।
कृषि विभाग के विभागीय पोर्टल पर किसान ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं।
बुकिंग कार्यक्रम के अनुसार तोरिया के लिए 2 जुलाई से 16 अगस्त 2026, दलहन एवं तिलहन के लिए 10 जुलाई से 10 सितंबर 2026 तथा गेहूं एवं अन्य फसलों के लिए 10 जुलाई से 30 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन बुकिंग की जा सकेगी।
कृषि विभाग ने किसानों से निर्धारित अवधि के भीतर बुकिंग पूरी करने की अपील की है। पात्र किसानों का चयन ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा, जिसके बाद रबी फसलों के बीजों का वितरण किया जाएगा।
विभाग ने किसानों से स्वयं ऑनलाइन बुकिंग करने के साथ ही अपने गांव और आसपास के अन्य किसानों को भी योजना की जानकारी देकर आवेदन के लिए प्रेरित करने की अपील की है।
कृषि विभाग हेल्पलाइन: 0522-2317003
सच की आवाज वेब न्यूज़ | डिजिटल भारत की नई आवाज
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments