स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
उत्तर प्रदेश। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार ने इंसेफेलाइटिस पर पूरी तरह नियंत्रण पाया है। आज बच्चे स्वस्थ हैं और उनके चेहरों पर खुशी दिखाई दे रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने मुसहर समाज के लोगों को भूमि का पट्टा, पक्का आवास, आयुष्मान भारत कार्ड, निःशुल्क राशन, मुफ्त गैस कनेक्शन और निःशुल्क बिजली कनेक्शन जैसी सुविधाओं से लाभान्वित किया है।
उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने के बाद मुसहर समाज के लोगों में आत्मविश्वास बढ़ा है और आज वे स्वयं को स्वतंत्र भारत का सम्मानित नागरिक मानते हुए सम्मान के साथ जीवन जी रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments