✍️ स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश
बहू-बेटी सम्मेलन के जरिए बताए हेल्पलाइन नंबर, साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी
शाहजहाँपुर। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत शाहजहाँपुर पुलिस ने जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया। बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया।
पुलिस टीमों ने सार्वजनिक स्थानों, बाजारों, विद्यालयों और महाविद्यालयों में महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद किया। उन्हें महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों, संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों, साइबर अपराध से बचाव तथा सोशल मीडिया के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग की जानकारी दी गई।
अभियान के दौरान महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी देते हुए जरूरत पड़ने पर तत्काल सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।
शाहजहाँपुर पुलिस ने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित, सम्मानजनक और भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मिशन शक्ति के तहत जागरूकता कार्यक्रम लगातार जारी रहेंगे।
सच की आवाज वेब न्यूज़
डिजिटल भारत की नई आवाज
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments