स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर, 13 जुलाई। उत्तर प्रदेश पुलिस के ऑपरेशन CYVAJRA अभियान के तहत शाहजहाँपुर पुलिस ने साइबर अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के एक मामले में मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्णा के निर्देश तथा पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के नेतृत्व में अपर पुलिस अधीक्षक (नगर), क्षेत्राधिकारी साइबर, साइबर सेल, साइबर थाना, सर्विलांस/एसओजी एवं संबंधित थाना पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा साइबर अपराधों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के दौरान प्राप्त शिकायतों का तकनीकी विश्लेषण एवं साक्ष्यों के आधार पर जांच की गई। जांच के उपरांत थाना सदर बाजार में अज्ञात बैंक खाता धारक के विरुद्ध मु0अ0सं0 351/2026 के तहत धारा 318(4) बीएनएस एवं 66D आईटी एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया।
पुलिस के अनुसार, पीड़ित के साथ 18 हजार रुपये की साइबर ठगी की गई थी। मामले की विवेचना जारी है तथा साइबर अपराध में प्रयुक्त बैंक खातों, मोबाइल नंबरों, डिजिटल उपकरणों एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच की जा रही है।
शाहजहाँपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, लिंक या साइबर धोखाधड़ी का शिकार होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 या निकटतम पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराएं।
शाहजहाँपुर पुलिस का संदेश:
"Zero Tolerance against Cyber Crime"
"सेवा, सुरक्षा, संवेदना"
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments