स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर, 07 जुलाई 2026। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय की 3/25 यूपी एनसीसी कम्पनी द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरूकता के उद्देश्य से "हरित संकल्प दौड़" एवं पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करीब 75 एनसीसी कैडेटों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
दौड़ के दौरान कैडेटों ने "एक पेड़–माँ के नाम", "पेड़ लगाओ–जीवन बचाओ", "हरा-भरा होगा भारत, तभी सुरक्षित होगा भविष्य" जैसे प्रेरक नारों के माध्यम से पूरे विश्वविद्यालय परिसर में पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद कैडेटों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. पी.बी. सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही हरित एवं स्वच्छ भारत का लक्ष्य साकार हो सकता है।
मुख्य अतिथि एवं वित्त अधिकारी श्रीमती अर्चना त्रिपाठी ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं और आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित भविष्य देने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण एवं उनका संरक्षण आवश्यक है।
विशिष्ट अतिथि एवं कुलसचिव श्री वीरेंद्र कुमार मौर्य ने एनसीसी कैडेटों के अनुशासन और सामाजिक दायित्वों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रभावी माध्यम हैं।
कार्यक्रम के अति विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय वन अधिकारी शत्रुघ्न प्रसाद ने प्रत्येक नागरिक से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के संयोजक एवं एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. आलोक कुमार सिंह ने कहा कि "हरित संकल्प दौड़" का उद्देश्य युवाओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा वृक्षारोपण को जन-आंदोलन का स्वरूप देना है।
इस अवसर पर प्रो. अनुराग अग्रवाल, प्रो. आलोक मिश्रा, प्रो. आदित्य कुमार सिंह, प्रो. पूनम, प्रो. कमलेश गौतम, डॉ. शिशिर शुक्ला, डॉ. प्रांजल शाही, अजय सिंह राणा, सुशील कुमार, हवलदार अरुण कुमार, जुल्फिकार अहमद, सीनियर अंडर ऑफिसर आशु सिंह चौहान, अंडर ऑफिसर प्रतीक्षा सिंह सहित लगभग 75 एनसीसी कैडेट उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने अधिकाधिक वृक्षारोपण करने तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments