Breaking News

कुलपति ने किया ‘भारतीय कला और संस्कृति’ पुस्तक का विमोचन

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में चित्रकला विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रज्ज्वल पुंडीर के शोधपरक ग्रंथ ‘भारतीय कला और संस्कृति (अजंता के संदर्भ में)’ का विमोचन कुलपति प्रो. पुष्पेंद्र बहादुर सिंह ने किया।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य ललित कला अकादमी के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व दर्जा राज्य मंत्री डॉ. राजेंद्र सिंह पुंडीर ने कुलपति से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

पुस्तक में भारतीय सांस्कृतिक विरासत, चित्रकला और अजंता की भित्तिचित्र परंपरा का विस्तृत अध्ययन प्रस्तुत किया गया है। अजंता की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, चित्रों की विषय-वस्तु, धार्मिक परिवेश, सामाजिक जीवन और अलंकरण शैली के साथ जातक कथाओं के माध्यम से भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों, नैतिक आदर्शों एवं बौद्ध दर्शन के प्रभाव को भी रेखांकित किया गया है।

लेखक ने पुस्तक में अजंता के चित्रों को केवल कलात्मक उत्कृष्टता का प्रतीक ही नहीं, बल्कि तत्कालीन भारतीय समाज, धर्म, संस्कृति, जीवन-मूल्यों और सौंदर्यबोध का सशक्त दस्तावेज बताया है।

इस अवसर पर प्रो. अनुराग अग्रवाल, प्रो. शालीन कुमार सिंह, डॉ. अर्चना गर्ग, डॉ. रमेश चंद्रा और डॉ. दीपक सिंह सहित विश्वविद्यालय स्टाफ ने डॉ. प्रज्ज्वल पुंडीर को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Post a Comment

0 Comments