Breaking News

खड़े डंपर में पीछे से टकराई स्कूटी, युवक घायल


✍️ जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ

टीवीएस एजेंसी के पास सड़क हादसा, घायल को शिवरी के एसएफ हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती

लखनऊ। दुबग्गा क्षेत्र में टीवीएस एजेंसी के पास सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक घायल हो गया। घटना 10 जुलाई 2026 की रात करीब 8:45 बजे की बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार सैदपुर निवासी शैलेश कुमार पुत्र बदलू राम मोहान से बुद्धेश्वर की ओर जा रहे थे। टीवीएस एजेंसी के सामने एक खराब डंपर UP65 BT 6382 खड़ा था। इसी दौरान उनकी स्कूटी UP32 KD 3320 पीछे से डंपर से टकरा गई।

हादसे में शैलेश कुमार को चोटें आईं। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए एसएफ हॉस्पिटल, शिवरी में भर्ती कराया। परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है।

पुलिस के मुताबिक मौके पर कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है और यातायात सुचारू रूप से चल रहा है।

सच की आवाज वेब न्यूज़
डिजिटल भारत की नई आवाज

Post a Comment

0 Comments