✍️ ब्यूरो चीफ प्रमोद मिश्रा, बलरामपुर
राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश
बलरामपुर। थाना सादुल्लानगर में आयोजित थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन और अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय ने शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम बनाकर शिकायतों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि समाधान दिवस में प्राप्त प्रत्येक शिकायती प्रार्थना पत्र को गंभीरता से लिया जाए। संबंधित अधिकारी मौके पर जाकर जांच करें और शिकायतों का शीघ्र, गुणवत्तापूर्ण एवं शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करें।
उन्होंने निर्देश दिए कि जिन मामलों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से होना है, उन पर स्पष्ट रिपोर्ट लगाकर संबंधित अधिकारी को समय से भेजा जाए, ताकि प्रकरण का उचित निस्तारण कराया जा सके।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और फरियादियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए।
सच की आवाज वेब न्यूज़
डिजिटल भारत की नई आवाज
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments