✍️ स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश
गर्रा नदी तट पर स्वयंसेवकों ने किया श्रमदान, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
शाहजहाँपुर। जिला गंगा समिति शाहजहाँपुर के तत्वावधान में गर्रा नदी स्थित राजघाट पर वृहद स्वच्छता एवं श्रमदान अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम डीपीओ डॉ. विनय कुमार सक्सेना के निर्देशन तथा WORK चैरिटेबल ट्रस्ट के नेतृत्वकर्ता रेहान कुरैशी की अगुवाई में संपन्न हुआ।
अभियान में WORK चैरिटेबल ट्रस्ट, गायत्री परिवार और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्यों ने संयुक्त रूप से श्रमदान कर घाट परिसर एवं नदी तट की साफ-सफाई की। इस दौरान ‘स्वच्छ नदी–स्वस्थ जीवन’ का संदेश देते हुए लोगों से नदी और सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा न फैलाने तथा स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की गई।
अभियान में गायत्री परिवार से जय प्रजापति, अनीता गुप्ता और सूरज वर्मा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से विकास खंडेलवाल, WORK से उमैर, रोहित प्रजापति, नावेद और रेहान कुरैशी तथा समाजसेवी राजू बग्गा, नितिन अग्रवाल और अंशुमान गुप्ता ने सक्रिय सहभागिता की।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने स्वच्छ एवं निर्मल नदियों और स्वच्छ भारत के निर्माण के लिए निरंतर जनजागरण एवं श्रमदान अभियान चलाने का संकल्प लिया।
सच की आवाज वेब न्यूज़
डिजिटल भारत की नई आवाज
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments