स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। आगामी श्रावण मास के मद्देनज़र कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के नेतृत्व में थाना जलालाबाद क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।
पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में गुरुवार को अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने क्षेत्राधिकारी जलालाबाद एवं थाना जलालाबाद पुलिस बल के साथ प्रमुख मार्गों, बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त की। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पैदल गश्त के दौरान अधिकारियों ने स्थानीय व्यापारियों एवं नागरिकों से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही लोगों से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि श्रावण मास के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने के लिए जनपद पुलिस पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments