स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर, 07 जुलाई 2026। नगर निगम शाहजहाँपुर में 'सम्भव' (सिस्टेमैटिक एडमिनिस्ट्रेटिव मैकेनिज्म फॉर ब्रिंगिंग हैप्पीनेस एंड वैल्यू) के अंतर्गत आयोजित जनसुनवाई दिवस में नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने नागरिकों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
मंगलवार को प्रातः 10 बजे से 2 बजे तक आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में नगर क्षेत्र के नागरिकों ने साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट, नाली निर्माण तथा कर विभाग से जुड़ी समस्याएं नगर आयुक्त के समक्ष रखीं।
जनसुनवाई के दौरान कुल 06 शिकायतें प्राप्त हुईं। नगर आयुक्त ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि जनसामान्य की संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए शिकायतों का शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
कार्यक्रम में अपर नगर आयुक्त अजय कुमार त्रिपाठी, संयुक्त नगर आयुक्त संगीता कुमारी, महाप्रबंधक जल विजय नारायण मौर्य, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार मिश्रा, लेखाधिकारी नरेंद्र प्रताप सिंह सहित नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments