स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर, 07 जुलाई 2026। थाना जैतीपुर पुलिस ने जानलेवा हमला एवं मारपीट के एक चर्चित मामले में कार्रवाई करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी तिलहर के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना जैतीपुर पुलिस को यह सफलता मिली।
पुलिस के अनुसार 14 मई 2026 को वादी दीपक सिंह ने थाना जैतीपुर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि ईको वाहन चालक ने उनकी कार में जान से मारने की नीयत से टक्कर मारी, जिसके बाद कई लोगों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामले में थाना जैतीपुर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी।
गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने लालपुर उर्फ बड़ा गांव–मीरपुर तिराहे के पास से अभिषेक प्रताप सिंह (31 वर्ष) निवासी अली अकबरपुर नवादा एवं अंकित उर्फ भुन्ना उर्फ भुवनेश (24 वर्ष) निवासी कस्बा जैतीपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को देखकर दोनों आरोपी भागने का प्रयास कर रहे थे, जिन्हें घेराबंदी कर दबोच लिया गया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार दोनों अभियुक्त इस मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे थे। इनमें से अभिषेक प्रताप सिंह के विरुद्ध मारपीट, धमकी, धोखाधड़ी एवं अन्य मामलों के कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जबकि अंकित उर्फ भुन्ना के विरुद्ध आबकारी अधिनियम सहित अन्य प्रकरण पहले से दर्ज हैं।
गिरफ्तारी की कार्रवाई उपनिरीक्षक रोहिताश कुमार, उपनिरीक्षक सूरज पाल पचौरी एवं कांस्टेबल राहुल यादव की टीम द्वारा की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments