Breaking News

सकरन को मिले नए खंड शिक्षा अधिकारी, सुरेन्द्रनाथ प्रजापति ने संभाला कार्यभार

 

ब्यूरो रिपोर्ट सुधीर सिंह कुम्भाणी, सीतापुर ✍️

"गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शत-प्रतिशत नामांकन और बेहतर शैक्षणिक वातावरण मेरी प्राथमिकता" — बीईओ सुरेन्द्रनाथ प्रजापति

सीतापुर। विकास क्षेत्र सकरन को नए खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) के रूप में सुरेन्द्रनाथ प्रजापति मिले हैं। विभागीय आदेश के क्रम में उन्होंने शुक्रवार को औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण कर लिया।

गौरतलब है कि सकरन के तत्कालीन खंड शिक्षा अधिकारी ओंकार सिंह 30 जून को सेवानिवृत्त हो गए थे। इसके बाद रेउसा के बीईओ राम जनक वर्मा को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था। बाद में उनके डायट में प्रवक्ता पद पर चयन होने के उपरांत लहरपुर के बीईओ को सकरन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। अब सुरेन्द्रनाथ प्रजापति की नियमित तैनाती के साथ सकरन को स्थायी खंड शिक्षा अधिकारी मिल गए हैं।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद सुरेन्द्रनाथ प्रजापति ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शत-प्रतिशत नामांकन, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति तथा विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

उन्होंने सभी शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों एवं विभागीय कर्मचारियों से अनुशासन, पारदर्शिता, समन्वय और टीम भावना के साथ कार्य करने की अपील करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से विकास क्षेत्र सकरन को शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा।

इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष धीरेंद्र पटेल, मंत्री मो. आरिफ, जूनियर शिक्षक संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार, कृष्ण कांत, दिनेश मिश्र, लक्षमेंद्र मिश्र, सारदा प्रसाद, मनीष त्रिवेदी, मधुकर वर्मा, चाँद मोहम्मद, राजेश भार्गव, पतिराम, प्रवीण कुमार श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में शिक्षकों ने नवागत बीईओ का स्वागत करते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

Post a Comment

0 Comments