स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी जलालाबाद के पर्यवेक्षण में थाना मिर्जापुर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक गंभीर मामले में वांछित 16 वर्षीय बाल अपचारी को पुलिस संरक्षण में लिया है।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 30 जून 2026 को प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मिर्जापुर में मु0अ0सं0 132/2026 के तहत बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर अभियोग में धारा 70(2) बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 5(g), 5(m)/6 की बढ़ोतरी की गई।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया। इसी क्रम में 08 जुलाई 2026 को गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना मिर्जापुर पुलिस ने मुकदमे में वांछित बाल अपचारी (उम्र लगभग 16 वर्ष) को जरियनपुर तिराहे से सुबह करीब 10:05 बजे विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए संरक्षण में लिया।
पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए बाल अपचारी को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
संरक्षण में लेने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सोनी शुक्ला, उपनिरीक्षक मो. फरमान, मुख्य आरक्षी रामकुमार एवं आरक्षी श्रवण कुमार शामिल रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments