स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
सैकड़ों महिलाओं ने किया प्रदर्शन, पात्र गरीबों को आवास दिलाने और मामले की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
शाहजहाँपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना में पात्र लाभार्थियों की अनदेखी और कथित अनियमितताओं के विरोध में सर्वधर्म एकता समिति की प्रदेश अध्यक्ष रीना शर्मा एवं प्रदेश महामंत्री नीलम हाड़ा के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने नगर मजिस्ट्रेट के माध्यम से जिलाधिकारी शाहजहाँपुर को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और पात्रों को शीघ्र आवास स्वीकृत करने की मांग की।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत अनेक गरीब, बेसहारा और जरूरतमंद परिवारों ने 2 से 3 वर्ष पूर्व आवेदन किए थे। विभागीय जांच में उन्हें पात्र भी पाया गया, लेकिन आज तक उन्हें आवास की धनराशि स्वीकृत नहीं की गई।
समिति का आरोप है कि सुविधा शुल्क (रिश्वत) न देने वाले पात्र लाभार्थियों की फाइलें लंबित कर दी गईं, जबकि हाल ही में आवेदन करने वाले कुछ अपात्र लोगों को कथित रूप से धनराशि आवंटित कर दी गई। इससे वास्तविक पात्र परिवार आज भी सरकारी योजना के लाभ से वंचित हैं।
सर्वधर्म एकता समिति ने प्रशासन से मांग की कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए तथा वर्षों से प्रतीक्षा कर रहे पात्र लाभार्थियों को तत्काल प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ उपलब्ध कराया जाए।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष रीना शर्मा ने कहा कि समिति गरीब, बेसहारा और जरूरतमंद परिवारों के अधिकारों की लड़ाई आगे भी मजबूती से लड़ती रहेगी और जब तक पात्र लोगों को उनका अधिकार नहीं मिल जाता, तब तक यह अभियान जारी रहेगा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments