ब्यूरो चीफ प्रमोद मिश्रा बलरामपुर ✍️
बलरामपुर। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने एवं सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से नगर क्षेत्र बलरामपुर में विशेष यातायात जागरूकता एवं चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम (एमवी एक्ट) के तहत चालानी कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान मुख्य विकास अधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय ने यातायात पुलिस एवं स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के प्रमुख चौराहों, बाजारों तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में वाहन चालकों, राहगीरों, व्यापारियों एवं आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।
अधिकारियों ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण यातायात नियमों की अनदेखी है, जिसे नागरिकों की जागरूकता और जिम्मेदारी से काफी हद तक रोका जा सकता है।
अभियान के दौरान दोपहिया वाहन चालकों को आईएसआई मानक का हेलमेट पहनने तथा चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की सलाह दी गई। साथ ही वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, नशे की हालत में वाहन न चलाने, यातायात संकेतों का पालन करने तथा गलत दिशा में वाहन चलाने और ओवरलोडिंग से बचने की अपील की गई।
अधिकारियों ने नागरिकों से स्वयं यातायात नियमों का पालन करने के साथ-साथ अपने परिवार एवं परिचितों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया, ताकि जनपद में सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था स्थापित हो सके और सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाई जा सके।
इस अवसर पर सहायक परिवहन अधिकारी, प्रभारी निरीक्षक यातायात, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments