ब्यूरो चीफ प्रमोद मिश्रा बलरामपुर ✍️
बलरामपुर। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के उद्देश्य से 09 जुलाई 2026 को जनपद के सभी थानों की मिशन शक्ति टीमों द्वारा ग्राम चौपाल एवं जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की गई।
कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं को दहेज प्रथा, बाल विवाह, घरेलू हिंसा, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध (डिजिटल अरेस्ट), गुड टच-बैड टच तथा महिला अधिकारों से जुड़े विभिन्न कानूनों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही बाल विवाह और दहेज प्रथा को सामाजिक कुरीति एवं दंडनीय अपराध बताते हुए लोगों को इसके प्रति जागरूक किया गया।
मिशन शक्ति टीमों ने महिलाओं को विभिन्न आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी, जिनमें वूमेन पावर लाइन-1090, पुलिस हेल्पलाइन-112, एम्बुलेंस-108, स्वास्थ्य सेवा-102, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 तथा साइबर हेल्पलाइन-1930 शामिल हैं।
इसके अलावा थाना स्तर पर संचालित मिशन शक्ति केंद्र एवं परिवार परामर्श केंद्र की सेवाओं की जानकारी देते हुए महिलाओं को आवश्यकता पड़ने पर कानूनी सहायता एवं परामर्श लेने के लिए प्रेरित किया गया। शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ जागरूकता पंपलेट भी वितरित किए गए।
अभियान के दौरान नशा मुक्ति अभियान के तहत मादक पदार्थों के दुष्परिणामों की जानकारी देकर लोगों से नशे से दूर रहने की अपील की गई। साथ ही नागरिकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और जिम्मेदार यातायात व्यवहार अपनाने के लिए भी जागरूक किया गया।
बलरामपुर पुलिस ने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए इस प्रकार के जनजागरूकता अभियान आगे भी लगातार चलाए जाते रहेंगे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments