Breaking News

मारपीट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, रोजा पुलिस की कार्रवाई

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर, 07 जुलाई 2026। थाना रोजा पुलिस ने मारपीट एवं जानलेवा हमले के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया।

पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, 26 जून 2026 को वादी ओमपाल सिंह, निवासी ग्राम चौरा, थाना रोजा ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि महेश एवं अभिषेक ने धारदार हथियारों से हमला कर उनके भाई, भतीजी एवं स्वयं के साथ मारपीट की, जिसमें उनके भाई नन्हेलाल और भाभी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस मामले में थाना रोजा पर मु0अ0सं0 292/2026 धारा 109(1), 115(2), 352 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

मुकदमे में नामजद आरोपी लगातार फरार चल रहा था। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर थाना रोजा पुलिस ने जमुका दोराहे के पास से महेश पुत्र संतराम (50 वर्ष) निवासी ग्राम चौरा, थाना रोजा को दोपहर 1:15 बजे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष उमेश कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक विजय कुमार, कांस्टेबल प्रवेन्द्र कुमार एवं आरक्षी हेमसागर शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments