स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। थाना रोजा पुलिस ने छेड़छाड़, मारपीट, धमकी और दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार, 05 जुलाई 2026 को पीड़िता की तहरीर पर थाना रोजा में मु0अ0सं0 307/2026 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। शिकायत में फिरोज एवं दो अन्य अज्ञात व्यक्तियों पर छेड़छाड़, गाली-गलौज, मारपीट तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए गए थे। विवेचना के दौरान पीड़िता के बयान के आधार पर मुकदमे में धारा 64(1) बीएनएस भी बढ़ाई गई।
घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। 10 जुलाई 2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना रोजा पुलिस ने अटसलिया पुल के नीचे से आरोपी फिरोज पुत्र सुक्खू खां (41 वर्ष) निवासी ग्राम काजीपुर, थाना सिंधौली, जनपद शाहजहाँपुर को दोपहर 1:05 बजे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments