Breaking News

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में कार्रवाई

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर। थाना तिलहर पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

पुलिस के अनुसार, 26 मई 2026 को पीड़िता के पिता की तहरीर पर थाना तिलहर में मु0अ0सं0 257/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि सौरभ राठौर ने उनकी 17 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा लिया। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 64(1) बीएनएस तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 भी बढ़ाई गई।

10 जुलाई 2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना तिलहर पुलिस ने डभौरा फाटक के पास से आरोपी सौरभ राठौर (22 वर्ष) निवासी मोहल्ला बगियानाथ, थाना खुटार, जनपद शाहजहाँपुर को दोपहर 12:10 बजे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त

  • सौरभ राठौर पुत्र स्व. रामदास
    निवासी मोहल्ला बगियानाथ, थाना खुटार, जनपद शाहजहाँपुर।

पंजीकृत अभियोग

  • मु0अ0सं0 257/2026
  • धारा 137(2)/64(1) बीएनएस एवं धारा 3/4 पॉक्सो एक्ट

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

  • प्रभारी निरीक्षक प्रिंस शर्मा
  • उपनिरीक्षक रमेश कुमार वर्मा
  • हेड कांस्टेबल संजीव कुमार
  • कांस्टेबल अनिल कुमार

Post a Comment

0 Comments