स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने एवं पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार, 10 जून 2026 को वादी की तहरीर पर थाना सदर बाजार में मु0अ0सं0 278/2026 के तहत अभियुक्त शादाब पुत्र एजाज के विरुद्ध नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने तथा शिकायत करने पर वादी के साथ गाली-गलौज करने का मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 65(1), 123 बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4(2) की बढ़ोत्तरी की गई।
मुखबिर की सूचना पर थाना सदर बाजार पुलिस ने 10 जुलाई 2026 को हद्दफ चौकी के पास मक्कू बजरिया जाने वाले मार्ग से अभियुक्त शादाब (27 वर्ष) को दोपहर 12:05 बजे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को मुकदमे की धाराओं से अवगत कराते हुए नियमानुसार गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments