Breaking News

सकरन क्षेत्र में वृहद वृक्षारोपण अभियान, पुलिस व शिक्षा विभाग ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

 

✍️ ब्यूरो चीफ अमित गुप्ता सीतापुर

सीतापुर। विकास खंड सकरन के अंतर्गत थाना सकरन, पुलिस चौकी सांडा एवं पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय किरतापुर में रविवार को वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, चौकी प्रभारी सांडा श्रीराम शुक्ल एवं खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्रनाथ प्रजापति ने पौधरोपण किया और सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की।

खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्रनाथ प्रजापति ने कहा कि "वृक्ष केवल पर्यावरण की रक्षा ही नहीं करते, बल्कि मानव जीवन का आधार हैं। प्रत्येक व्यक्ति को एक पौधा लगाकर उसे वृक्ष बनने तक संरक्षित रखना चाहिए। हरित वातावरण ही स्वस्थ समाज और उज्ज्वल भविष्य की पहचान है।"

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अन्य उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिकाधिक वृक्ष लगाने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

सच की आवाज वेब न्यूज़
डिजिटल भारत की नई आवाज

Post a Comment

0 Comments