स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2025-26 के बी.एससी. (गणित) षष्ठम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया। स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज, शाहजहाँपुर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया।
जारी परिणाम के अनुसार कृष्णा चौहान ने 7.79 सीजीपीए प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। अनुज कुमार ने 7.78 सीजीपीए के साथ द्वितीय तथा यशी मिश्रा ने 7.75 सीजीपीए प्राप्त कर तृतीय स्थान अर्जित किया।
इस उपलब्धि पर कॉलेज के प्राचार्य प्रो. आर.के. आजाद सहित रसायन विभागाध्यक्ष डॉ. आलोक कुमार सिंह, भौतिकी विभागाध्यक्ष शिशिर शुक्ला, अमित कुमार, राजनंदन सिंह राजपूत, हर्ष पाराशरी, डॉ. संदीप दीक्षित, चंदन गोस्वामी, सत्येंद्र कुमार सिंह, डॉ. शशांक गुप्ता, भानु प्रताप सिंह, अमित राज चौहान, प्रशांत शर्मा, मंजीत कुमार एवं समस्त शिक्षकों ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पुष्पेंद्र बहादुर सिंह ने भी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और संस्था के गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि छात्र-छात्राएँ भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय और जनपद का नाम रोशन करेंगे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments